.jpeg)
नगर निगम कमिश्नर ने की जलकर-संपत्तिकर समेत 9 मामलों की सुनवाई, MCU समेत 9 संस्थाओं को जमा करने होंगे इतने लाख रूपए
भोपाल:– राजधानी भोपाल में जलकर, संपत्तिकर और अन्य करों से जुड़े मामलों की बुधवार को सुनवाई हुई. नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी में कुल 9 मामलों की सुनवाई की है मामलों में सभी पक्षों को सुनने के बाद 9 संस्थाओं को ₹8442000 की राशि जमा करने के आदेश दे दिए गए हैं.
जिन संस्थाओं के मामले थे उसमें माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, सैर सपाटा, भदभदा पर्यटन मुख्यालय भदभदा रोड No.6 की गणेश एजुकेशन सोसायटी, आकाशवाणी कॉलोनी, रामजी मिश्रा आकाशवाणी कॉलोनी जोन 15 में शिखा मलिक जेके रोड कुणाल मलिक जेके रोड कामिनी मलिक और 25 में जनरल मैनेजर क्रिप्स श्यामला हिल्स शामिल है.
इन सभी संस्थाओं को ₹8442000 की राशि जमा करनी होगी. गौरतलब है कि नगर निगम 30 मार्च तक ऐसे मामलों की सुनवाई करेगा और इन मामलों की सुनवाई करने के बाद फैसला भी तत्काल सुनाया जाएगा. यह ऐसे मामले में जिसमे कर राशि को लेकर विवाद है.