बंगाल:- बीजेपी को बड़ा झटका, एक बार फिर से "ममता की छांव में पहुंचे मुकुल"

बीजेपी को बड़ा झटका, एक बार फिर से ममता की छांव में पहुंचे मुकुल

 देशभर में दलबदल का कार्यक्रम लगातार जारी है अभी सचिन पायलट को लेकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं पर इसी बीच बंगाल से बीजेपी को करारा झटका मिला है. मुकुल राय और उनके बेटे शुभांग्रशु कि टीएमसी में वापसी हुई है.

 ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब धीरे-धीरे उन लोगों की भी टीएमसी में वापसी होगी जो चुनाव के पहले बीजेपी में शामिल हुए थे.

 ममता बनर्जी ने कहा कि जो हालात अभी भाजपा में है उनकी पार्टी में कोई रहना नहीं चाहेगा इसके साथ ही उन्होंने यह स्थिति भी साफ की है कि जिन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की है उन्हें वापस पार्टी में नहीं लेंगे.

 जिस पर बीजेपी ने घोटाले बाजी के आरोप लगाए थे उन्हीं अभिषेक बनर्जी के हाथों ही मुकुल राय की घर वापसी हुई है.

 ममता बनर्जी ने यह बात भी कही कि वह उन्हें लेने नहीं गई थी बल्कि वह खुद वापस आए हैं नाराज चल रहे मुकुल राय से मोदी ने 10 मिनट तक फोन पर बात की थी

 बताते चलें कि नवंबर 2017 में मुकुल राय टीएमसी छोड़ बीजेपी मे शामिल हुए थे. कयास पहले भी लगाए जा रहे थे कि वह पार्टी बदल सकते हैं क्योंकि वह बीजेपी की मीटिंग से दूरी बना रहे थे और कारण यह बता रहे थे कि उनकी पत्नी की तबीयत सही नहीं है.

 वहीं यह बात भी कही जा रही है कि अभी और कई नेताओं की टीएमसी में वापसी हो सकती है.

Exit mobile version