Forbes की लिस्ट में मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय व्यक्ति 

फोर्ब्स की बिजनेस टायकून की सूची में मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय 

हाल ही में फोर्ब्स (Forbes) की साल 2019 की बिजनेस टायकून की लिस्ट में उनकी कुल संपत्ति में 8 फीसदी की गिरावट देखी गई है | यह खबर उस समय  सामने आई है जब पीएम मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान कहा था कि देश के लिए धन कमाने वाले लोग गरीबी को कम करने में मदद किया करते हैं और उन्हें सम्मान व प्रोत्साहन प्राप्त होना चाहिए |

दरअसल, फोर्ब्स की साल 2019 की लिस्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को अमीरी में अपना पहला स्थान मिला है और वह भारत के सबसे अमीर शख्स हैं | उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 51.4 बिलियन डॉलर की है | जियो के प्रदर्शन के द्वारा अंबानी की संपत्ति में 4.1 बिलियन डॉलर का इजाफा देखा गया है |

इसके अलावा, उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) द्वारा 8 स्थान की छलांग लगाई गई है और वह भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं | उनकी कुल संपत्ति 15.6 बिलियन डॉलर है | वहीं, तीसरे स्थान पर हिंदुजा ब्रदर्स और चौथे स्थान पर पलोंजी मिस्त्री हैं |

बता दें कि हिंदुजा ब्रदर्स की कुल संपत्ति 15.6 बिलियन डॉलर की है और पलोंजी मिस्त्री की संपत्ति 15 बिलियन डॉलर है | वहीं, पांचवें स्थान पर बैंकर उदय कोटक हैं | उनकी संपत्ति 14.8 बिलियन डॉलर है | वहीं, एचसीएल के शिव नादर की संपत्ति 14.4 बिलियन डॉलर है |  
 

  
 

Exit mobile version