T20 World Cup खेलेंगे धोनी, कोच ने दिए संकेत, जल्द होगी वापसी 

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद से मैदान से दूर हैं। वर्ल्ड कप के बाद से धोनी क्रिकेट की दुनिया से दुरी बनाए हुए हैं। धोनी ने बोर्ड को सूचना दी है कि वे अभी भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में उनके संन्यास की अटकलें और भी तेज़ हो गई थी।  

लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी को लेकर उनके पुराने कोच केशव बनर्जी ने बड़ा खुलासा किया हैं। 

बनर्जी ने संकेत दिए हैं कि धोनी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप भी खेलेंगे और उसके बाद ही संन्यास को लेकर कोई फैसला लेंगे। बनर्जी ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि धोनी अभी संन्यास नहीं लेंगे। उन्होंने कहा मैं माही को बचपन से जानता हूं। वो फैसले अचानक जरूर लेते हैं, लेकिन फिलहाल वो संन्यास नहीं लेंगे। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई के वो जल्द ही मैदान में वापसी करेंगे। 

मालूम हो कि इस से पहले बोर्ड भी इस बारे में कह चुका है कि अगले टी20 वर्ल्ड की प्लानिंग में धोनी भी शामिल हैं। टीम प्रबंधन खुद धोनी को इस वर्ल्ड कप के लिए चाहता हैं। हालांकि उनके विकल्पों पर भी काम जारी है, लेकिन ये तय माना जा रहा है कि धोनी टी20 वर्ल्ड कप में जरुर खेलेंगे।

Exit mobile version