मप्र में जेल प्रहरी के पदों के लिए परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू होकर इतने दिनों तक चलेंगी, इस दिन नहीं होगी परीक्षा
मप्र में जेल प्रहरी के पदों के लिए परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू होकर इतने दिनों तक चलेंगी, इस दिन नहीं होगी परीक्षा
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- मध्यप्रदेश में जेल प्रहरी की परीक्षाओं के लिए तारीखें तय कर दी गई हैं।
बता दें कि प्रदेश में जेल प्रहरी के 282 पदों के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड 11 दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच परीक्षा आयोजित करेगा। 17 दिसंबर को परीक्षा नहीं होगी बाकी सभी दिन परीक्षाएं होंगी।
पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी। इस शिफ्ट का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7 बजे से 8 बजे होगा। निर्देश पढ़ने का समय 8.50 से 9 बजे है। पेपर 9 बजे शुरू हो जाएगा।
तो वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इस शिफ्ट का रिपोर्टिंग टाइम 12 बजे से 1 बजे रखा गया है। निर्देश पढ़ने का समय 1.50 से 2 बजे है। पेपर 2 बजे शुरू हो जाएगा।
एमपीपीईबी ने कहा है कि परीक्षार्थियों का आधार रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड के साथ ऑरिजनल फोटोयुक्त पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, डीएल, पासपोर्ट) लाएंगे। परीक्षा हॉल में मोबाइल, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेन की अनुमति नहीं रहेगी। केवल बॉल प्वाइंट पेन लाएं। परीक्षा खत्म होने तक किसी को भी एग्जाम हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद ही परीक्षार्थी हॉल से बहार जा सकेंगे।


.jpg)

