ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: सदन में महिला विधायक को बनाया सभापति

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को सदन में प्राथमिकता दी है। जिसके चलते विधायक कृष्णा गौर को प्रश्नकाल के लिए सभापति बनाया गया है। प्रश्नकाल शुरू होने से पहले कांग्रेस की ओर से बाला बच्चन ने आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार का मामला उठाया। कहा शून्यकाल में चर्चा का समय दिया जाए। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन को हटाए जाने पर सदन में अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने महू का मामला उठाया। कांग्रेस के सज्जन वर्मा ने कहा, प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। उसमें भी प्रदेश नंबर वन है। विजय लक्ष्मी साधौ ने कहा यहां सदन महिला सम्मान की बात हो रही और दूसरी ओर बाहर शूद्र पशु नारी किया जा रहा है। झूमा सोलंकी ने शौचालय निर्माण में हुई गड़बदी को लेकर पूछा सवाल। कई जगह शौचालय नहीं बने लेकिन उसकी राशि निकाल ली गई है। ऐसे मामलों में क्या कार्रवाई होगी। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने जबाब दिया कि मामले में जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
BJP विधायक ने पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया से सवाल किया। महेंद्र सिंह सिसोदिया बोले आप लिखित में दे दीजिए। बीजेपी विधायक का बड़ा आरोप – विधानसभा में झूठी जानकारी दी जा रही है। उमाकांत शर्मा का आरोप लोगों के साथ छल हुआ है। अपने ही सरकार के मंत्री को बुरी तरह विधायक ने घेरा। बोले- जो सड़कें अब तक नहीं बनी उनकी जांच हो। महेंद्र सिंह सिसोदिया बोले जांच करवायेंगे। उमकान्त शर्मा बोले – जांच की समयसीमा बताइए, मुझे कोई आश्वासन नहीं मिला। महेंद्र सिंह बोले छह महीने का समय कर ले। उमकान्त बोले ठीक है लेकिन छह महीने के बाद क्या।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button