सभी खबरें

MP Vidhansabha : CM शिवराज ने मानी Kamalnath की ये मांग, किया बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश/भोपाल – बीते तीन दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर में लिफ्ट हादसे में बाल बल बच गए थे। लिफ्ट में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक विशाल पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल भी मौजूद थे। बताया गया था कि लिफ़्ट अचानक से नीचे गिर पड़ी और लिफ्ट के दरवाजे लॉक हो गए थे। करीब 10 से 15 मिनट बाद बमुश्किल औज़ार ढूंढ कर लिफ्ट का लॉक खोला गया था। 

बता दे कि कमलनाथ के साथ हुए इस हादसे का मुद्दा विधानसभा में उठा। कमलनाथ ने विधानसभा में कहा कि वह सदन में आने की स्थिति में नहीं थे, क्योंकि इंदौर में लिफ्ट हादसे में उनकी गर्दन में चोट लगी हैं। लेकिन, आसंदी के सम्मान की वजह से वह सदन में आए। कमलनाथ ने मांग की थी कि सरकार को लिफ्ट हादसे रोकने के लिए टेक्निकल कमेटी बनानी चाहिए। 

वहीं, कमलनाथ की ओर से लिफ्ट हादसों को रोकने के लिए टेक्निकल कमेटी बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज ने सदन में ही कमेटी बनाने का ऐलान भी कर दिया। सीएम शिवराज ने इसे हादसे को लेकर चिंता जाहिर की। साथ ही सदन में यह भी बताया था कि उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

इस हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने एक समिति बना दी हैं। इस समिति में 6 सदस्य शामिल हैं, जो प्रदेश भर में लिफ्ट में होने वाले हादसे को रोकने का उपाय सुझाएगी। लोक निर्माण विभाग के परियोजना संचालक अखिलेश अग्रवाल को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पांच अन्य सदस्य समिति में शामिल हैं। यह समिति 15 दिन के भीतर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को अपनी रिपोर्ट देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button