
- आगामी चुनाव से पहले एमपी बीजेपी (BJP) में नई नियुक्तियों का दौर जारी
- Team VD को नए सिरे से किया जा रहा है तैयार
- इससे पहले बीजेपी ने संगठन स्तर पर किया बड़ा बदलाव
- सभी छह संभागीय संगठन मंत्रियों को हटाया
भोपाल/खाईद जौहर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की नियुक्ति की गई है।जिसके तहत देवास से जयपाल सिंह चावड़ा, भिंड से केशव सिंह भदौरिया, श्याम महाजन को खरगोन, इसके अलावा आशुतोष तिवारी को दतिया, जितेंद्र लटेरिया को दतिया का जिम्मा सौंपा गया है। जबकि शैलेंद्र बरुआ को भिंड की कमान सौंपी गई है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश राजनीति में आगामी चुनाव से पहले एमपी बीजेपी (BJP) में नई नियुक्तियों का दौर जारी है। इस दौरान Team VD को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है जबकि नए और ऊर्जावान नेताओं को कार्यसमिति में जगह दी जा रही है। वहीं, इससे पहले बीजेपी ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया। बीजेपी ने अपने सभी छह संभागीय संगठन मंत्रियों की छुट्टी कर दी। इन सभी को तत्काल प्रभाव से प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बना दिया गया है।
बता दे कि बीजेपी में 6 संभागीय संगठन मंत्री थे। जिनके काम का बंटवारा संभागीय स्तर पर किया गया था। जिसमें शैलेन्द्र बरुआ – ग्वालियर, जितेंद्र लिटोरिया – उज्जैन, आशुतोष तिवारी – भोपाल, श्याम महाजन – रीवा – शहडोल, जयपाल चावड़ा -इंदौर और केशव सिंह भदौरिया – सागर संभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।