MP : टाले जाएंगे नगरीय निकाय चुनाव? राज्य निर्वाचन आयुक्त बोले, EVM की चैकिंग के लिए नहीं मिल रहे इंजीनियर्स

भोपाल : चुनाव आयोग ने नगरीय निकायों में चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट 3 मार्च को जारी कर दी हैं। अब सिर्फ आचार संहिता लागू होने का इंतजार हैं। लेकिन इसी बीच खबर है कि चुनाव कुछ और समय के लिए टाले जा सकते हैं। दरअसल, राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं। बीपी सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के दाैरान चुनाव नहीं कराए जाएंगे। बता दें, प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 20 अप्रैल से 18 मई तक होंगी। इस हिसाब से देखें, तो चुनाव अप्रैल माह में होंगे या फिर मई के तीसरे सप्ताह में कराए जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने कहा है, मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी पूरी है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से EVM की चैंकिंग और सेटअप के लिए इंजीनियर मिलने में देरी हो रही हैं। EVM की चैकिंग और सेटअप के लिए इंजीनियर कब आएंगे, यह अभी तक आयोग को जानकारी नहीं हैं। आयुक्त ने बताया कि EVM देने वाली इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इंजीनयर पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तामिलनाडु, केरल, असम और पुद्दुचेरी भेज दिए हैं, जबकि मप्र में EVM की चैकिंग के लिए 424 इंजीनियर्स की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि हम लगातार कंपनी के संपर्क में हैं, ताकि EVM मशीनों की जांच जल्दी हो जाए।
बता दे कि आयुक्त बीपी सिंह चुनाव की तैयारियों को लेकर आज 6 मार्च को शाम 4 से 5.30 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर्स से चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रेस कांफ्रेस करते हुए चुनावी तारीखों का ऐलान किया जा सकता हैं। कहा जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव 2 चरण और पंचायत चुनाव 3 चरण में कराने की तैयारी की हैं। संभावना है कि दोनों चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। काेरोना संक्रमण के चलते इस बार वोटिंग का समय 1 घंटा बढ़ाया जा रहा हैं। यानी वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी।
हालांकि, आयुक्त सिंह ने इस संभावना से इंकार किया है कि कोरोना के केस प्रदेश में बढ़ने के कारण चुनाव कुछ समय के लिए टाले जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं।




