MP नगरीय निकाय चुनाव : दो चरण में होगा मतदान, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए ये निर्देश…पढ़े पूरी जानकारी 

मध्यप्रदेश/भोपाल : कोरोना की दूसरी लहर के थमते ही एक बार फिर से नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई हैं। बता दे कि प्रदेश में कुल 407 नगरीय निकाय है, इनमें से 347 में आम निर्वाचन कराया जाना हैं। दो चरण में मतदान होगा। प्रथम चरण में 155 और दूसरे चरण में 192 नगरीय निकायों में मतदान कराया जायेगा। 

महापौर/अध्यक्ष का निर्वाचन अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। इन 347 नगरीय निकायों में सभी 16 नगर निगम शामिल हैं। कुल 19 हजार 955 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। कुल अभी 60 नगरीय निकायों का कार्यकाल बाकी हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 मार्च 2021 को हो चुका हैं। 

नगरीय निकायों में मतदान ईवीएम से कराये जायेंगे। 

इसके अलावा पंचायत चुनाव को 3 चरण में करवाए जाने की बात कही गई। त्रि-स्तरीय पंचायतों में पंच के 3 लाख 77 हजार 551, सरपंच के 23 हजार 912, जनपद पंचायत सदस्य के 6 हजार 833, जिला पंचायत सदस्य के 904, उप सरपंच के 23 हजार 912, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के 313 और जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के 52 पदों का निर्वाचन कराया जाएगा।

बता दे कि यह जानकारी गुरुवार को चुनाव को लेकर हुई आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक में सामने आई। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने एक महत्वपूर्ण बैठक की, इस बैठक में यह तय किया गया है कि प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव पंचायत चुनावों से पहले कराए जाएंगे। बैठक में निर्वाचन आयुक्त ने नगरीय निकाय आम निर्वाचन की तैयारी समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को जारी कर दिए हैं। 

Exit mobile version