ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी: गर्भगृह में की पूजा-अर्चना

उज्जैन। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार देर रात उज्जैन पहुंची। जहाँ उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन कर गर्भगृह में पूजा-अर्चना किया। वहीं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अध्यक्ष एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने प्रसाद व दुपट्टा भेंट कर सुश्री ईरानी का सम्मान किया गया।

इस दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि धार्मिक यात्रा पर उज्जैन आई हूं। यहां आकर मैंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया है। आपको बता दें कि स्मृति ईरानी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के चलते इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। जहां उन्होंने उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में बेहतर विषयों पर चर्चा की और कई संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button