भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, सीएम शिवराज ने दी श्रंद्धाजलि

मध्यप्रदेश/उज्जैन – मध्यप्रदेश के उज्जैन से दुःखद खबर समने आई है जहां भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता, बडनग़र के पूर्व विधायक, उदयसिंह पंड्या (Uday singh Pandiya) का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
इन दिनों वे अपने पैतृक गांव सोहड़ में थे, तब अकस्मात उनकी तबीयत खराब हुई और उपचार (Treatment) के लिए सुबह एक निजी अस्पताल बडनग़र (Badnagar) में लाया गया। इस दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 84 साल के थे।
बता दे कि वे एक मिलनसार एवं लोकप्रिय नेता थे। पंड्या अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।
इधर, उदयसिंह पंड्या के निधन के बाद जिले व प्रदेश में शोक की लहर दौड़ उठी। मुख्यमंत्री शिवराज (CM Shivraj), गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) सहित कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें ट्वीट के माध्यम से श्रंद्धाजलि (Tribute) दी। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर ही दो मिनट का मौन रखाकर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की हैं।
.jpeg)
.jpeg)


