मप्र : बीते 24 घंटे में सामने आए 281 नए मामले, आंकड़ा पहुंचा इतना, भोपाल इंदौर में कहर बरकरार

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट : मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी हैं। हर 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमितों (Corona Infected) की संख्या में भारी उछाल देखा जा रहा हैं। शनिवार रात तक प्रदेश में 281 नए मामले सामने आए। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6371 हो गई हैं।
राजधानी भोपाल (Bhopal) और इंदौर (Indore) में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 38 नए मामले सामने आए। जिसके बाद शहर में कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 1191 हो गई हैं। शहर में अब तक कोरोना के 42 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 740 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 409 एक्टिव केसेज (Active Cases) बाकि हैं।
इधर, इंदौर (Indore) में भी स्तिथि चिंताजनक बनी हुई हैं। शनिवार रात तक यहां 83 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2933 पहुंच गई। शहर में अब तक 111 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं राहत की बात ये है कि 1381 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 1441 केसेज एक्टिव हैं।
.jpeg)



