ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: परिवहन मंत्री के बंगले पहुंचे तोमर, बंद कमरे में आधे घंटे तक हुई चर्चा

भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर प्रदेश में जबरजस्त घमासान मचा हुआ है। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर मंगलवार को अचानक राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास पर पहुंचे। जहां दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में अहम चर्चा हुई।

इस दौरान तोमर ने प्रदेश के सियासी हालातों और चुनाव से जुड़े विषयों को लेकर गोविंद सिंह राजपूत से बंद कमरे में आधे घंटे तक चर्चा की। इस मुलाकात के संबंध में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मंत्री तोमर चुनाव प्रबंध समिति के मुखिया के साथ हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। हमारी मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट थी। उनका मार्गदर्शन हमें हमेशा मिलता रहा है। सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत से एक बार भाजपा की सरकार बनाएगी।

आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्यप्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंध समिति का संयोजक नियुक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button