MP: शिक्षकों के तबादलों में हुआ हेरफेर, एक ही पद पर 4 जिलों के 9 शिक्षकों का कर दिया ट्रांसफर 

भोपाल/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शिक्षकों के तबादलों की गड़बड़ी का मामला सामने आया है. दरअसल, शहर के आदमपुर छावनी स्थित स्कूल में प्राइमरी टीचर्स का स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किए गए शिक्षकों के तबादलों में हेरफेर ये हो गई कि एक ही पद पर 4 जिलों के 9 शिक्षकों का ट्रांसफर कर दिया गया. किसी के दो तबादले आदेश जारी कर दिए हैं तो किसी की गलत जगह पोस्टिंग करदी. अब विभाग इस अड़चन में फस गया है कि किसे ज्वाइनिंग दी जाए और किसे होल्ड पर रख दिया जाए. 

राज्य स्तर पर जारी हुए हैं आदेश
जिन 9 शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है उनके आदेश राज्य स्तर पर जारी हुए हैं. इनमे से विदिशा, रायसेन, शाजापुर और गुना जिले के शिक्षक शामिल हैं. सूचना के अनुसार शिक्षा विभाग ने तबादलों के लिए जिला और राज्य स्तर पर दो पैमानों पर तय किए थे. 

इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी अपनी सफाई 
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस गड़बड़ी पर बयान दिया उन्होंने कहा कि यह गलती जानबूझकर नहीं की गई है, बल्कि तकनीकी दिक्कतों के कारण हुई है. यह जो भी तबादलों में गलती हुई है उन्हें जल्द ठीक किया जाएगा. तबादलों में पूरी पारदर्शिता बरती गई है. यह गड़बड़ी का कारण सिर्फ तकनीकी दिक्कतें हें.

Exit mobile version