MP: फिर करवट बदलेगा मौसम, तापमान में होगा परिवर्तन!

भोपाल। कड़कड़ाती ठंड के बाद मध्यप्रदेश में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। लेकिन एक बार फिर फ़रवरी के अंत में मौसम में बदलाव आ सकता है। वही बंगाल की खड़ी से नमी आने और राजस्थान, गुजरात में गर्मी बढ़ने से हवा का रुख भी बदल रहा है। MP मौसम विभाग की मानें तो 5 दिन बाद फिर मौसम के मिजाज बदले बदले नजर आएंगे, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं की दिशा में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा। MP मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने ग्वालियर में अगले 24 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके असर से उत्तरी हवा थम गई है और पश्चिमी हवा का चलना शुरू हो गया है, जो की राजस्थान से गर्माहट लेकर आ रही है। मंगलवार तक अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद मार्च से दिन और रात दोनों ही गर्म होंगे। वही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी इजाफा होना शुरू हो जाएगा।
25 फरवरी से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग अधिकारी ने बताया कि 5 दिन बाद उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के पहुंचने के संकेत है, जिसके चलते चार-पांच दिन बाद रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, जिससे सुबह हल्की ठंड का अहसास होगा। फरवरी अंत तक मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद 22 फरवरी से फिर हवा का रुख बदलेगा। यदि उत्तरी हवा चलती है तो मौसम में फिर से ठंडक आएगी, वरना तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा। वही 25 फरवरी के आसपास नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है,जिससे मौसम में फिर परिवर्तन नजर आएगा।




