"शिव राज सरकार" की सबसे बड़ी सर्जरी, देर रात किये 50 सीनियर "आईएएस" अफसरों के तबादलें, देखें पूरी सूची

मध्यप्रदेश/भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में सियासी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। जहां इस समय प्रदेश कोरोना जैसी गंभीर महामारी से झुंझ रहा है, वहीं प्रदेश सरकार प्रशासनिक सर्जरी करने में लगी हुई हैं।

सत्ता में आने के बाद से ही शिवराज सरकार लगातार तबदलें कर रहीं हैं। साथ ही पूर्व की कमलनाथ सरकार में हुई नियुक्तियों को निरस्त कर रहीं हैं। लेकिन इसी बीच अब शिवराज सरकार ने अपनी सबसे बड़ी सर्जरी को अंजाम दिया हैं। शनिवार देर रात सरकार ने 50 सीनियर आईएएस अफसरों का तबादला किया हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व में अपने पसंद के और बाद में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पसंदीदा बने अफसरों को लूपलाइन में भेजा हैं।

एक साथ 50 आईएएस अधिकारियों के तबादलों से सूबे की सियासत गरमा गई है कांग्रेस ने बीजेपी और शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कोरोना महामारी की इस बड़ी आपदा के बीच भी सरकार ट्रांसफर उद्योग में लगी हैं। वहीं, बीजेपी ने इसका पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस को इस तरीके के आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

जानिए किस को कहा भेजा

देखे सूची

 

Exit mobile version