ये पूरी सरकार अनैतिक, अगर नैतिकता के साथ बनते मंत्री तो सबको देता बधाई – विवेक तंखा

मध्यप्रदेश/जबलपुर – एक लंबे घमासान के बाद आज शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो गया हैं। कैबिनेट विस्तार के बाद सभी मंत्रियों को बधाई व शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी शुरू हो गया। इसके अलावा बयानबाज़ी का दौर भी शुरू हो गया हैं।

राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने नए मंत्रिमंडल में शामिल हुए मंत्रियों को शुभकाम नाएं ना देने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि ये पूरी सराकर अनैतिक सरकार है जो की आने वाले समय मे प्रजातंत्र के लिए खतरा बन सकती है इसलिए आज मंत्रिमंडल में शामिल हुए मंत्री और नई सरकार को बधाई पर शुभकामना नहीं दूंगा।

विवेक तंखा ने आगे कहा कि मैं उस समय मंत्रियों को शुभकामनाएं देता जब वो लोग नैतिकता के साथ मंत्री बनकर जनता के सामने आते।

Exit mobile version