फिर शर्मसार हुआ मध्यप्रदेश, 4 साल की मासूम से बलात्कार कर गला घोंटा

मंदसौर : मध्यप्रदेश के मंदसौर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 4 साल की मासूम बच्ची का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्ची राजस्थान के अरनिया गांव की रहने वाली है। वह अपने मामा के पास घूमने आई थी, बच्ची शुक्रवार दोपहर से ही लापता थी। 

जबकि, शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि डोडीया मीणा गांव के सुनसान इलाके में एक बच्ची की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची का शव बरामद उसका पोस्टमॉर्टम कराया।

डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि बच्ची के साथ किसी ने पहले दुष्कर्म किया और फिर बाद में उसका गला घोंट दिया।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को शक है कि किसी करीबी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तेजी से तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा। 

Exit mobile version