MP : 31 जनवरी से खुलेंगे स्कूल? CM शिवराज का बड़ा बयान

भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते बीती 15 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्कूल बंद करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने 31 जनवरी तक ऑफलाइन क्लास बंद कर दी थी। इसके बाद से ही ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही हैं।
इसी बीच सवाल यह उठ रहा था कि क्या 31 जनवरी के बाद स्कूलों को खोला जाएगा या नहीं? वहीं, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा था कि इस पर मुख्यमंत्री 31 को फ़ैसला लेंगे।
अब इस मामलें में मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम शिवराज ने कहा है कि अभी कोरोना के कारण स्कूल बंद है। 31 जनवरी के पहले समीक्षा करेंगे। कोरोना के केस यदि कम होना शुरू हो गए तो फिर से स्कूल खुलने और दोबारा ऑफलाइन पढ़ाई शुरू कराने की व्यवस्था कराई जाएगी, लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए हम फैसला लेंगे।
हालांकि, इससे पहले शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था की स्कूल खोलना या बंद करना संक्रमण की परिस्थिति पर निर्भर करता है। लेकिन जिस तरह के हालात अभी बने हुए है उसको देखते हुए अभी स्कूल खोल पाना मुश्किल है।
बहरहाल, अब 31 जनवरी के बाद स्कूल खुलेंगे या नहीं इसपर अभी संशय बना हुआ है।



.jpeg)
