MP: इंदौर में जबरन कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन: खंडवा से पहुंचा युवक बना रहा था दबाव

इंदौर। मध्यप्रदेश में एक फिर धर्म परिवारिवर्तन का नया मामला सामने है। इंदौर की खुड़ैल थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया। आरोपी का नाम राहुल है। जो इंदौर के ग्रामीण इलाके खुड़ैल में एक मकान में लगभग 25-30 लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहा था। इस बात की भनक लगते ही गांव के ही कुछ युवक मौके पर पहुंचे और इसका विरोध करते हुए थाने जाकर मामले की शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने राहुल नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये था पूरा मामला
दरअसल, इंदौर से कुछ ही दूर स्थित ग्रामीण थाना क्षेत्र खुड़ैल का है। मूलतः खंडवा का रहने वाला युवक राहुल बरगुंडा धर्मांतरण के प्रयास में वह अक्सर खुड़ैल और आसपास के गांव में आता जाता था। बताया जा रहा है कि बीते कल भी वह खुड़ैल गांव में अपने एक परिचित के मकान पर पहुंचा था। यहां लगभग 25 से 30 लोग गांव के ही मौजूद थे। राहुल एक सभा के तौर पर ग्रामीणों को संबोधित कर रहा था। उसने हिन्दू देवी देवताओ को लेकर कई आपत्तिजनक बाते भी कही और ईसाई धर्म को श्रेष्ठ बताने का प्रयास किया। जिसके बाद अंत में उसने ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाब बनाना शुरू किया। युवक ने ईसाई धर्म अपनाने पर प्रति परिवार को एक लाख रुपये देने का भी लालच दिया। पुलिस को जानकारी लगते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि राहुल गांव वालों को हिन्दू धर्म त्याग कर यीशु की शरण में आने के लिए दबाव बना रहा था। उसने कहा कि धर्म परिवर्तित कर यीशु की शरण में आने वाले प्रति परिवार को एक लाख रूपये दिए जायेगें। मिशनरी स्कूल में बच्चो को निशुल्क शिक्षा भी दी जाएगी। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने धर्मांतरण की धाराओं में मामला दर्ज का आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद मामले में और भी कई आरोपियों के नाम जुड़ सकते है।


.jpg)

