MP:परिजन मरा समझकर करा रहे थे पीएम, नब्ज टटोलने पर जिंदा निकाला शख्स

निवाड़ी। मध्यप्रदेश में आये दिन अजब गजब मामले सामने आते रहते हैं। जो सरकार की कई कमियों को दर्शाते हैं। इस बार निवाड़ी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ट्रेन की चपेट में आए युवक को मरा समझकर परिजन पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी लेकर गए थे। लेकिन डाॅक्टर ने पीएम करने से पहले चेक किया तो वह जिंदा था। इसके बाद युवक को आनन-फानन में झांसी मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले युवक मालगाड़ी के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था, लेकिन गंभीर हालत को देखकर डाॅक्टरों ने भी जवाब दे दिया था। इसके बाद परिजन मन मानकर उसे घर वापस ले आए। रास्ते में परिजनों को लगा कि युवक की मौत हो गई है। जिसके परिवार में मातम पसर गया। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहाँ डॉक्टरों ने जब युवक की नब्ज टटोली तो वह जीवित था। आनन-फानन में उसे फिर से झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।




