MP: वन विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर 500 से ज्यादा पदों की निकाली भर्ती, रोजगार के नाम पर ठगे लाखों

भोपाल/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से वन विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर रोजगार के नाम पर लोगों से लाखों रुपए लूटने का मामला सामने आया है. दरअसल, आरोपियों ने  फर्जी वेबसाइट पर फॉरेस्ट रेंजर और वनरक्षक के 500 पदों की भर्ती निकाली थी. नौकरी के नाम पर ही लोगों से लाखों रुपए की ठगी की. बता दें की स्टेट साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक आरोपी फरार है. पुलिस का दावा है कि एमपी के साथ देश भर में आरोपियों का नेटवर्क फैला हुआ है.

इस तरह से मिली जानकारी 
साइबर पुलिस को 31 मार्च 2021 को फर्जी वेबसाइट की शिकायत मिली थी। मामला दर्ज करने के बाद जांच में पता चला कि मध्य प्रदेश वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से कंटेंट चोरी कर इससे मिलती-जुलती वेबसाइट बनाई गई। इस वेबसाइट पर वन विभाग में रेंजर व वनरक्षक के 500 पदों पर नौकरी का विज्ञापन दिया गया। मामले की विवेचना में फर्जी वेबसाईट के संबंध में तकनीकी जानकारी का विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर पता चला कि फर्जी वेबसाइट चंद्रपुर, महाराष्ट्र से संचालित की जा रही है.

ठगी करने का यह तरीका अपनाते थे 
आरोपियों से पूछताछ में पता चला है की जिन लोगों ने वन विभाग की फर्जी वेबसाइट पर नौकरी का विज्ञापन देखा और आरोपियों के झांसे में आए उनसे आरोपियों ने रोजगार देने के नाम पर लाखों रुपए लूट लिए. आरोपियों ने कई लोगों को नौकरी के नाम पर ठगा है, लेकिन यह संख्या कितनी है, इसको लेकर लगातार उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि आवेदन से जानकारी लेने के बाद आरोपियों ने बेरोजगारों से संपर्क किया और उनसे नौकरी के जगह पैसों की डिमांड की. 

Exit mobile version