MP Corona News:-धीरे-धीरे सुधर रही है मध्यप्रदेश की स्थिति

MP Corona News:-धीरे-धीरे सुधर रही है मध्यप्रदेश की स्थिति

 भोपाल :- एक वक्त ऐसा था जब करो ना को लेकर मध्यप्रदेश देश में हॉटस्पॉट बना हुआ था, पर अब धीरे-धीरे मध्यप्रदेश की स्थिति में सुधार हो रहा है. खुशखबरी की बात यह है कि राजधानी भोपाल में तेजी से मरीज रिकवर हो रहे हैं. 

 कोरोना के एक्टिव केस मामलों में मध्यप्रदेश पहले आठवें स्थान पर था.. पर अब एक्टिव केसेस के मामले में मध्यप्रदेश 13वें स्थान पर पहुंच गया. इस जारी रिपोर्ट के अनुसार यह बात साबित हो रही है कि मध्य प्रदेश में तेजी से मरीजों को रिकवर किया जा रहा है. 

 सीएम शिवराज ने समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि प्रदेश का रिकवरी रेट 75.74 प्रतिशत हो गया है.. और निरंतर इसमें वृद्धि हो रही है. 

Exit mobile version