सभी खबरें

मप्र : 24 घंटे में फिर मिले रिकॉर्ड तोड़ मरीज़, शासन प्रशासन की बढ़ी चिंता

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अब तेज़ी के साथ बढ़ती हुई नज़र आ रहीं हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। साथ ही साथ प्रदेश में कोरोना आए दिन नए नए रिकॉर्ड बना रहा हैं।

बीते 24 घंटे में मप्र में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा ब्लास्ट हुआ हैं। प्रदेश में फिर 2 हज़ार से ज़्यादा नए मामलें एक साथ सामने आए हैं।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यानी शनिवार को 2607 नए मामले आए हैं। यह पहला मौका है जब एक ही दिन में इतने सारे कोरोना के मरीज सामने आए हैं।

2607 नए मरीज़ मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 3065 हो गई। जबकि अब तक प्रदेश में कुल 1943 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

बता दे कि, (इंदौर, भोपाल) लगातार कोरोना के बढ़ते हुए मामले सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में सबसे ज़्यादा मामले सामने आए है, यहां बीते 24 घंटे में 408 मरीज़ मिले हैं। इसके बाद राजधानी भोपाल 263 नए पॉजिटिव मिले हैं।

लगातार बढ़ रहे मामलों ने शासन प्रशासन की चिंता को और बढ़ा दिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button