सभी खबरें

MP राज्यसभा उपचुनाव : उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, भाजपा से इनके नाम पर लग सकती है मुहर, इन दो दिग्गजों के नाम भी आगे 

  • MP राज्यसभा की एक सीट रिक्त सीट पर होना है उपचुनाव 
  • कांग्रेस ने किया उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान 
  • कौन होगा भाजपा से उम्मीदवार, मंथन जारी 
  • भाजपा का इस सीट पर कब्जा रह सकता है बरकरार 
  • 4 अक्टूबर को होगी वोटिंग और काउंटिंग

भोपाल/खाईद जौहर : MP में खाली हुई राज्यसभा की इस एक सीट के चुनाव के लिए विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत 22 सितंबर को नामांकन दाखिल हो सकेंगे। जबकि 27 सितंबर तक नाम वापस लेने की तारीख तय की गई है। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी। इसी बीच कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि वह उम्मीदवार नहीं उतारेगी। कांग्रेस के इस ऐलान के बाद अब तय है कि राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाला चुनाव निर्विरोध होगा। सीट बीजेपी के खाते में जाएगी। 

प्रदेश कांग्रेस संगठन मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने तय किया है कि राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। वहीं, बीजेपी (BJP) इस सीट पर किसे उतारेगी, इस पर मंथन शुरू हो गया है। 

इस सीट से भाजपा के कई दावेदार 

भाजपा के कई बड़े दावेदार राज्यसभा सीट की दौड़ में हैं। उनमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के नाम इस दौड़ में आगे चल रहें हैं। वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि मोदी कैबिनेट में कई नए मंत्री हैं, जो लोकसभा और राज्य सभा, दोनों सदनों के सदस्य नहीं हैं। इसमें से किसी एक को एमपी के कोटे से राज्यसभा सांसद बनाने की संभावना ज्यादा है। 

इसके अलावा अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य को भी इस सीट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। आर्य पहले मप्र की शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं। दरअसल, पार्टी नेताओं का दबाव है कि थावरचंद गहलोत अनुसूचित जाति वर्ग से थे, इसलिए रिक्त हुए आधे कार्यकाल के लिए यह सीट इसी वर्ग से ही भरी जाए। यदि इस बारे में विचार आगे बढ़ा तो भाजपा लाल सिंह आर्य के नाम पर मुहर लगा सकती हैं। 

बता दे कि मध्यप्रदेश में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं। एक सीट रिक्त है। यह सीट केंद्रीय मंत्री रहे थावरचंद गेहलोत के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। गहलोत अभी कर्नाटक गर्वनर हैं। 

ये है विधानसभा का समीकरण

विधानसभा में दल की स्थिति के मुताबिक बीजेपी का इस सीट पर कब्जा बरकरार रहेगा, क्योंकि विधानसभा में बीजेपी बहुमत में है। जबकि कांग्रेस के 95 सदस्य हैं। इसके अलावा 4 निर्दलीय, बसपा के दो और सपा की सदस्य संख्या एक है। बता दें, विधानसभा में कुल 230 में से 3 सीट खाली है। पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र की सीटें विधायकों के निधन की वजह से रिक्त हुईं है।

ये है वर्तमान में स्थिति 

मप्र राज्यसभा से 10 में से 6 सीटों पर BJP का कब्जा है, जबकि 4 पर कांग्रेस काबिज है। मालूम हो कि वर्तमान में ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, संपतिया उईके, एमजे अकबर, विवेक तन्खा, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र प्रधान, राजमणि पटेल, सुमेर सिंह सोलंकी मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button