सभी खबरें

रामेश्वर शर्मा की दिग्विजय को चेतावनी, राजा महोदय ध्यान रखिए, वरना मुसीबत में आ जाओगे

मध्यप्रदेश/सीहोर – भाजपा विधायक एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला हैं। रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि राजा महोदय ध्यान रखिये, हिंदुस्तान में देशभक्तों की शहादत को प्रणाम करना सीख लो वरना मुसीबत में आ जाओगे।

दरअसल, रामेश्वर शर्मा सीहोर के ग्राम बिलकिसगंज में तिरंगा रैली में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने दिग्विजय सिंह पर ये हमला बोला। 

दिग्विजय सिंह द्वारा राम मंदिर  निर्माण के लिए समर्पण निधि देने पर जब मीडिया ने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि देर आये दुरुस्त आये, माफ़ी मांगी, नाक रगड़ी और समझ में आ गया कि राम का जो प्रमाण मांगेगा एक दिन उसका ही प्रमाण ख़त्म हो जाएगा। इसलिए राम के शरणागत होइए और ऐसी राजनीति को त्याग दीजिये जिसमें देश का विरोध हो, राम का विरोध हो, हिंदुत्व का विरोध हो, संस्कृति का विरोध हो, सभ्यता का विरोध हो। रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि और ऐसे लोगों का साथ मत दीजिये जो आतंकवाद का साथ देते हैं।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button