1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP: प्रियंका ने सरकार को घेरा, ट्वीट कर साधा निशाना

भोपाल। मध्यप्रदेश के सागर जिले में दलितों के घर पर बुलडोजर कार्यवाही के बाद सियासत शुरू हो गई है। पुरे मामले को लेकर प्रियंका वाड्रा गांधी ने ट्वीट कर MP सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने ट्विट कर लिखा कि मध्यप्रदेश में दलितों पर भाजपा सरकार का अत्याचार चरम पर है। सागर जिले में 10 दलित परिवारों के घर ढहा दिये गए, जो परिवार मजदूरी करने गए थे, बिना कोई सूचना दिए उनकी सारी गृहस्थी तहस-नहस कर दी। पीएम आवास योजना के तहत बने घर भी ढहा दिए। सत्ता के अहंकार में भाजपा यह भूल गई है कि सरकार का काम लोगों को उजाड़ना नहीं, बल्कि बसाना है। दलितों, आदिवासियों और गरीबों पर अत्याचार करने वाली भाजपा सरकार को मध्य प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।