ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: 50% कमीशन मामले में गरमाई सियासत: प्रियंका-कमलनाथ के खिलाफ 41 जिलों में FIR

भोपाल। मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन के ट्वीट को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम कमलनाथ समेत कई कांग्रेस नेताओं पर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 41 जिलों में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं कांग्रेस FIR के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।

ये है पूरा मामला
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था कि मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। प्रियंका ने ट्वीट कर आरोप लगाए थे कि बीजेपी भ्रष्टाचार में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ कर आगे निकल गई है और प्रदेश की जनता इस सरकार को सत्ता से हटाएगी।

इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई बीजेपी नेताओं ने पत्र को जनता का अपमान बताया है। भाजपा ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो पत्र वायरल हो रहा है, वह झूठा है। वहीं अब इस मामले में कांग्रेस बीजेपी आमने-सामने आ गई है। एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button