‘द कश्मीर फाइल्ल’ देखने के लिए मप्र के पुलिसकर्मियों को मिलेगी छुट्टी, गृहमंत्री ने DGP को दिए निर्देश कहा- अवकाश की स्वीकृति प्रदान करें

भोपाल/प्रियंक केसरवानीः- कश्मीरी पंडितों का दर्द दिखाने वाली मूवी ‘द कश्मीर फाइल्स’ (the kashmir files) कुछ ही दिनों में धूम मचा चुकी है. फ़िल्म 11 मार्च को रिलीज़ हुई थी। इस बीच फ़िल्म को मध्यप्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है, इसके विषय को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया- ‘मूवी #TheKashmirFiles 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात की दिल दहला देने वाली कहानी है. अधिक से अधिक लोगों को इस फिल्म को देखना चाहिए. इसलिए हमने इसे मध्य प्रदेश राज्य में कर-मुक्त करने का निर्णय लिया है।
जिसके बाद मप्र सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए फिल्म देखने का प्रस्ताव दे दिया है। मिश्रा ने प्रदेश के DGP को निर्देश दिए हैं कि वह पुलिसकर्मियों को फिल्म देखने के लिए एक दिन का अवकाश स्वीकृत करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी सुविधानुसार जब भी फैमिली के साथ फिल्म देखने जाना चाहें, उन्हें छुट्टी दें। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्ल’ के जरिए कशमीरी पंडितों का दर्द दिखाया है। रिलीज से पहले फिल्म को विवादित बताते हुए कई लोगों ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। वहीं इस फिल्म के बहाने राजनीती भी खूब हो रही है।




