धार : कोरोना का कहर लगातार जारी, आज दुसरे संक्रमित व्यक्ति कि हुई मौत

- धार जिले के कुक्षी शहर में कोरोना से हुई दूसरी मौत
- कोरोना से फिर शहर में छाया मातम
- कुक्षी में कोरोना की चेन से कुक्षी के जैन परिवार मैं हुई मृत्यु
धार।
कुछ दिनों से धार जिले के कुक्षी शहर में कोरोना की खबर से शहर में लोग कोरोना के भय से भयमुक्त नजर आ रहे थे। दो दिन पुर्व ही शहर मे प्रशासन द्वारा निश्चित समय अवधि में आवश्यक दुकान खोलने के निर्देश जारी कर दुकानदारों को दुकान खोलने की अनुमति प्रदान की थी। जिसके बाद शहर में आवश्यक वस्तुओं को लेकर आमजन बाजारों तक पहुंच रहा था। शहर में फिर से एक रौनक नजर आने लगी थी। लेकिन अचानक आज दोपहर शहर में कोरोना संक्रमित रही जैन परिवार की महिला की मृत्यु की खबर से फिर से शहर सहम सा गया।
इसके पूर्व कल ही परिवार के कुछ लोग कोराना को हराकर अपने घर ही पहुंचे थे। उनके कोरोना से जंग जीतने की खुशी पूरे शहर में रही लेकिन आज वह जंग अधूरी सी हो गई। कोराना के कहर से शहर में यह दूसरी मौत है।
कुक्षी शहर के जैन परिवार में कोरोना संक्रमण की कहानी पर नजर डाले तो पूर्व के समय में उनके पिताजी की अस्वस्थता के चलते निधन हुआ , उसके बाद पुत्र की कोरोना पाजिटिव की रिपोर्ट आई और यह चेन बनकर परिवार को संक्रमित किया। वही जैन परिवार में लगातार स्वस्थता के समाचार सामने आ रहे थे। परिवार के कई सदस्यों की नेगेटिव रिपोर्ट भी प्राप्त हो चुकी है। वहीं कुछ सदस्य घर भी लौटे जिनका मोहल्ले वालों ने ताली बजाकर स्वागत भी किया गया था। आज अचानक परिवार की महिला की मौत की खबर से पूरा शहर स्तब्ध नजर आया। मृतक महिला का नाम मंजुल बताया जा रहा है जोकि स्वप्निल जैन की माता है उनकी मृत्यु आज हुई एवं उनका अंतिम संस्कार इंदौर में ही किया जाएगा।
लोकनीति के लिए कुक्षी से मनीष आमले




