खोजें

मध्य प्रदेश पुलिस अब मैदान के साथ कोरोना के इलाज में जनता के साथ खड़ी, अपने अस्पतालों को जनता के लिए खोले,

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मध्य प्रदेश पुलिस अब मैदान के साथ कोरोना के इलाज में जनता के साथ खड़ी, अपने अस्पतालों को जनता के लिए खोले,

मध्य प्रदेश पुलिस अब मैदान के साथ कोरोना के इलाज में जनता के साथ खड़ी, अपने अस्पतालों को जनता के लिए खोले,

 

भोपाल:- मध्यप्रदेश में जिस तरह से कोरोनावायरस अपने पांव पसार रहे हैं इसी तरह मदद के भी कई बार सामने आ रहे हैं अब मध्य प्रदेश पुलिस ने भी अपने अस्पतालों को जनता के लिए खोल दिया है. सिर्फ मैदान में ही नहीं यह पुलिसकर्मी अब मध्य प्रदेश की जनता को कोरोनावायरस से लड़ने के लिए भी मदद करेंगे.

खाली ऑक्सीजन बेड (Oxygen) पर आम जनता को भर्ती किया जा रहा है. भोपाल के साथ 5 जिलों में पुलिस अस्पताल जनता के लिए खोले गए हैं. इन कोविड सेंटर में ऑक्सीजन बेड सहित तमाम चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हैं.

 

कोरोना संक्रमण के दौरान फ्रंट लाइन में रहकर काम करने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए भोपाल में पुलिस अस्पताल में कोविड केयर सेंटर शुरू किया गया है. हाल ही में पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने भोपाल के सातवीं बटालियन में पुलिस अस्पताल में बने कोविड सेंटर का निरीक्षण किया.

 कमांडेंट तरुण नायक ने बताया कि जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों की भी सलाह ली जाएगी.

इसके साथ पांच अन्य जिलों के पुलिस अस्पतालों में सर्व सुविधा युक्त कोविड केयर सेंटर शुरू किये गये हैं. इनमें से इंदौर में 16 बेड, जबलपुर में 16 बेड, रतलाम में 15 बेड, मंदसौर में 12 बेड और गुना में 10 बेड के कोविड केयर सेंटर शुरू हुए हैं.

Exit mobile version