सभी खबरें

Corona वैक्सीनेशन को लेकर हो रहे फर्जीवाड़े का शिकार बनी MP Police, सभी जिलों में अलर्ट जारी 

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश पुलिस कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर हो रहे फर्जीवाड़े का शिकार बनी हैं। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया हैं। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को पत्र भी लिखा हैं। दरअसल, मामला रीवा जिले से सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी के मोबाइल पर कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड डोज के लिए अज्ञात मोबाइल नंबर से फर्जी लिंक भेज कर कॉल कर उस लिंक पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस करने के लिए कहा गया। पुलिस कर्मचारी ने उस लिंक पर क्लिक किया और उसके खाते से जुड़ी रकम निकलने की घटना हुई। 

रीवा में हुई इस घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई हैं। पुलिस मुख्यालय की स्पेशल ब्रांच ने डीआईजी भोपाल इंदौर के अलावा प्रदेश के सभी जिलों के एसपी, सभी सेनानी और रेल पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में पत्र लिखा हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी को पत्र लिखते हुए कहा की इस तरीके के फर्जीवाड़े में सतर्कता बरतें और अपनी पर्सनल जानकारी किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ शेयर न करें। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि पुलिसकर्मी किसी भी फर्जी नम्बर से आने वाले लिंक पर वेरिफिकेशन न करें। 

वहीं, रीवा में जिस पुलिसकर्मी के साथ इस तरीके की घटना सामने आई है, उस मामले में पुलिस अधिकारी अभी तक अज्ञात आरोपी का सुराग नहीं लगा पाए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button