सभी खबरें

MP Panchayat Elections : सामने आई बड़ी अपडेट, राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने दी ये जानकारी

भोपाल : मध्य प्रदेश में 2014 के बाद से पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं। लेकिन अब इन चुनावों के लिए प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। कहा जा रहा है कि जल्द ही चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, सरकार ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

बता दे कि राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2022 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। अब मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 10 मई 2022 को होगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि 11 अप्रैल 2022 तक प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 16 अप्रैल तक किया जायेगा। फोटोयुक्त मतदाता सूची का निहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 10 मई 2022 को किया जायेगा। इससे पहले 25 अप्रैल तक मतदाता सूची तैयार होने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा कि 25 अप्रैल तक मतदाता सूची तैयार होने के बाद सरकार पंचायतों का आरक्षण करेगी।

वहीं, राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने आग्रह किया है कि सभी पात्र मतदाता, मतदाता सूची में नाम जरूर जुड़वायें। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बीएस जामोद ने जानकारी दी है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के पर्यवेक्षण के लिए प्रत्येक जिले में आयोग द्वारा प्रेक्षक भी भेजे गये हैं। प्रेक्षक 13 अप्रैल तक निर्धारित स्थानों पर रहकर पर्यवेक्षण का कार्य करेंगे।

गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायतों के परिसीमन का काम पूरा कर लिया गया। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या सहित राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग द्वारा जानकारी एकत्रित कर ली गई है। वहीं पंचायतों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। इधर, सरकार पंचायत चुनाव अन्य पिछड़े वर्ग के 27% आरक्षण के साथ ही करेगी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने अभी से संबंधित जानकारी एकत्रित करने के आदेश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं।'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button