ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

MP Panchayat Chunav : तीसरे और आखरी चरण का मतदान आज, 40 हज़ार से ज़्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात

भोपाल : मध्य प्रदेश में आज तीसरे चरण में 39 जिलों के 92 विकासखंडों की 6607 ग्राम पंचायत के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। बता दे कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है।

आज 39 जिलों की 6607 ग्राम पंचायतों के लिए वोट डाले जाएंगे। जिसके लिए कुल 20 हजार 608 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, तीसरे चरण में एक करोड़ 13 लाख 11 हजार 479 मतदाता हैं। इनमें से 58 लाख 36 हजार 623 पुरुष, 54 लाख 74 हजार 592 महिला एवं 264 अन्य मतदाता हैं। ये सभी 7 साल के लंबे इंतजार के बाद लोग पंच, सरपंच, जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्यों को चुनने के लिए मतदान करेंगे।

39 जिलों के 92 विकासखंड में मतदान

तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 243, जनपद पंचायत सदस्य के 1955, सरपंच के 6607 और पंच के 1 लाख 5 हजार 293 पद हैं। इनमें से कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है, इसलिए अब जिला पंचायत सदस्य के 242, जनपद पंचायत सदस्य के 1916, सरपंच के 6408 और पंच के 22378 पद के लिए वोट डाले जाएंगे।

वहीं, मतदान में किसी तरह की कोई रुकावट न आए इसके लिए 40,000 से ज्यादा पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। आयोग के सचिव राकेश सिंह ने कहा है कि निर्वाचन कार्य में जो भी बाधा पहुंचाएगा, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button