अब इंदौर में लागू होगा "ऑड-इवन और क्लोज" फार्मूला, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस का कहर अब तक सबसे ज़्यादा देखा गया हैं। यहां अब तक कोरोना के करीब 10 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। और इसी को देखते हुए इंदौर प्रशासन अब सख्त हो गया हैं। 

अब इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने शहर में ऑड-इवन फॉर्मूले को लागू करने के निर्देश दिए हैं। अबसे शहर में ऑड-इवन फॉर्मूले का पालन किया जाएगा।

दरअसल, इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने कर्फ्यू को लेकर नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत दिल्ली की तरह अब शहर में भी दोपहिया और चार पहिया वाहनों से जरूरत का सामान खरीदने के लिये ऑड इवन फार्मूले का पालन करना होगा। 

ऐसा होगा ऑड-इवन और क्लोज फॉर्मूला लागू

28 मार्च को ODD नंबर की गाड़ियां बाहर निकलेंगी।
29 मार्च को EVEN नंबर की गाड़ियां बाहर निकलेंगी।
30 मार्च को (पूर्णतः बंद) क्लोज फार्मूले के तहत वाहनों के मूवमेंट को पूर्णतः बन्द कर दिया जाएगा।

इसी तरह ये व्यवस्था 14 अप्रैल तक जारी रहेगी। इसी के साथ सभी प्रकार के वाहन चालकों को अपने चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा।

Exit mobile version