MP: विधानसभा में ओबीसी समिति का होगा गठन, जानिए क्या होंगी नई नीतियां?

- प्रदेश में विधानसभा में ओबीसी समिति का होगा गठन
- ओबीसी कमेटी का गठन मानसून सत्र में किया जाएगा
- विधानसभा में मानसून सत्र में विधायकों का वैक्सीनेशन होगा जरूरी
मध्यप्रदेश/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश विधानसभा में अब ओबीसी समिति का अलग से गठन होगा। पहले एससी/एसटी के साथ ओबीसी के सदस्यों को समिति में शामिल किया जाता था, लेकिन अब विधानसभा सविचालय ने एससी/एसटी से हटकर अलग से ओबीसी समिति का गठन करने का फैसला किया है. बता दें की विधानसभा के मानसून सत्र में ओबीसी समिति के गठन को मंजूरी दी जाएगी.
नियम समिति की बैठक में हुई सहमति
विधानसभा में नियम समिति की बैठक में सहमति हुई है. विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम ने कहा कि ओबीसी कमेटी का गठन मानसून सत्र में किया जाएगा, जिसमें पिछड़ा वर्ग के विधायक शामिल होंगे. विधानसभा में कई तरह की समितियों का गठन किया गया है जो अपने दायरे में रहते हुए उसी क्षेत्र में काम करती हैं. सरकार की योजनाओं पर अमल से लेकर सुधार तक के लिए अपनी सिफारिशें देती हैं. उसी तरह से विधानसभा की ओबीसी कमेटी मोदी सरकार की मेडिकल सीटों पर 27 फीसदी आरक्षण देने के ऐलान के बाद प्रदेश में आरक्षण और ओबीसी वर्ग के लिए लागू सरकार की योजनाओं के अमल पर नजर रखेगी. साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए भी कमेटी अपनी सिफारिश राज्य सरकार को देगी.
विधायकों का वैक्सीनेशन होगा अनिवार्य
9 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र के संचालन को लेकर विधानसभा स्पीकर से पहले 8 अगस्त को गिरीश गौतम ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. आज बैठक में मानसून सत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई. विधानसभा में मानसून सत्र में विधायकों का वैक्सीनेशन जरूरी होगा. विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम ने कहा है कि विधानसभा के आगामी सत्र में विधायकों का वैक्सीनेशन जरूरी होगा. जिन विधायकों को वैक्सीन का पहला या दूसरा डोज लग चुका है, उन्हें ही सत्र में शामिल होने की छूट मिलेगी. विधायकों के वैक्सीनेशन के लिए विधानसभा में कैंप भी लगाया जाएगा.

.jpeg)


