अरे! "Scindia" के बयान पर ये क्या बोल गए "Digvijay Singh", हर गलियारों में हो रही है इसकी चर्चा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) द्वारा टीकमगढ़ की सभा में किसानों के ऋण के मामले पर दिए गए वचन को लेकर कहा था कि वचन पत्र उनके लिए धार्मिक वाक्य हैं। उन्होंने कहा था कि यदि किसानों से कृषि ऋण को लेकर किए गए वादे पूरे नहीं किए गए तो वो खुद भी जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के इस बयान के बाद से प्रदेश की सियासत को गरमा चुकी हैं। उनके इस बयान को लेकर प्रदेश में बवाल मचा हुआ हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता सिंधिया के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। जबकि कई नेताओं ने अभी भी इस पर चुप्पी साधी हुई हैं। 

बता दे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (CM Kamalnath) के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का भी बड़ा बयान सामने आया हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सिंधिया, कमलनाथ मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। 

दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा कि सिंधिया जी (Jyotiraditya Scindia) किसी के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ (CM Kamalnath) के नेतृत्व में पूरी पार्टी एक हैं। सिंह ने आगे कहा कि पार्टी का वचन पत्र पूरे 5 सालों के लिए हैं। हमने वचन पत्र के बहुत से वादे पूरे कर लिए हैं, जबकि अन्य वादों पर काम चल रहा हैं। 

Exit mobile version