ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों सेसभी खबरें

MP: चुनाव से पहले विधायक करा रहे वोटिंग, 50% से कम वोट मिलने पर नहीं लड़ेंगे चुनाव

कटनी। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके चलते नेता विजय होने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा से विधायक संजय पाठक चुनाव से पहले मतदात करा रहे हैं। ऐसा भारत के इतिहास में पहली बार देखा जा रहा है। जहां वर्तमान विधायक चुनाव लड़ें या नहीं, इसका फैसला जनता पर छोड़ दिया गया है। आज से प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए संजय पाठक ने चुनाव आयोग की तरह बाकायदा मतदान पेटियों का उपयोग कर जतना से वोट डलवा रहे हैं।

दरअसल, विधायक संजय पाठक ने कुछ दिन पहले जनसभा के दौरान कहा था कि मैं तभी चुनाव लडूंगा जब 50% से अधिक जनता कहेगी। इसी के तहत विधायक वोटिंग करा रहे हैं। वोटिंग की प्रक्रिया 21 से 25 अगस्त तक चलेगी और 25 अगस्त को ही वोटों की गिनती शुरू होगी। आज मतपत्र लेकर वोटिंग टीम रवाना हो गई है। जो पांच दिनों तक वोटिंग कराएंगे। इस चुनाव का परिणाम तय करेगा कि विजयराघवगढ़ विधानसभा में विधायक संजय पाठक को चुनाव लड़ना है या नहीं। इस दौरान विधायक संजय पाठक ने कहा कि वोटिंग के नतीजे तय करेंगे कि मैं चुनाव लडूंगा या नहीं। मैंने पिछले 20 वर्षो में जनता का सेवा किया है तो जनता ही तय करे कि अगला चुनाव लड़ू या नहीं। अगर 50 प्रतिशत से एक भी वोट कम मिलते हैं तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा। इस मतदान में गांव-गांव में कार्यकर्ता मतदान प्रक्रिया पूरी कराएंगे। इस दौरान कार्यकर्ता सोशल मीडिया और फेसबुक पर लाइव वोटिंग करेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता दिखे। विधायक संजय पाठक ने कहा कि पद महत्वपूर्ण नहीं है। जनता मेरे भाग्य का फैसला तय करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button