MP : मंत्री जी ने दिए संकेत, दिसंबर-जनवरी में हो सकते है चुनाव

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 27 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसको लेकर हलचल तेज़ हैं। हालांंकि चुनाव आयोग ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया हैं। लेकिन खबर है कि चुनाव इसी माह के अंत तक हो सकते हैं। जिसको लेकर सभी राजनैतिक दलों ने इसकी तैैयारियां तेज़ कर दी हैं।
इसी बीच नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body election) को लेकर सुगबुहाट शुरू हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार उपचुनाव होने के बाद पहले नगरीय निकाय के चुनाव कराए जाएंगे, फिर पंचायत चुनाव। इसकी पूरी तैयारी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग भी उपचुनाव की तारीख घोषित होने की प्रतीक्षा कर रहा हैं।
खबरों की मानें तो काफी समय से पेंडिंग निकाय चुनाव दिसंबर और जनवरी तक कराये जा सकते हैं। जिसके संकेत खुद नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह (Minister Bhupendra Singh) ने दिए हैं। बहरहाल अभी प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गर्म हैं।



.jpeg)
