MP : छात्रावास में घुसकर मंत्री मीना सिंह के भाई ने की अधीक्षिका से छेड़छाड़, दी चौराहे पर निर्वस्त्र करने की धमकी

मध्यप्रदेश/उमरिया – मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां प्रदेश की जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह के भाई राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जन सिंह ने छात्रावास में घुसकर अधीक्षका के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जन ने छात्रावास का गेट खोलकर जबरन अन्दर घुस कर फरियादिया छात्रावास अधीक्षक के साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी। बुरी नियत से हाथ पकडकर चौराहे पर निर्वस्त्र करने की धमकी भी दी थी।

घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रावास में महिला अधिकारियों के साथ की गई छेडख़ानी, अभद्रता और मारपीट के विरोध में युवा कांग्रेस ने गांधी चौक में धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि रसूखदार मंत्री का रिश्तेदार होने के कारण इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया। 

वहीं, शिकायत के बाद नौरोजाबाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कियागया। एसपी उमरिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित स्पेशल टीम गठित की। उसके बाद आरोपी रज्जन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। 

Exit mobile version