MP की सियासी हवा बदली, सत्ताधारी दल के दिग्गज नेताओं की लगातार हो रहीं बैठके, बड़ा बदलाव होने के आसार

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश में एक बार फिर से प्रदेश की सियासत में उथल-पुथल दिख रही हैं। दरअसल बीते 3-4 दिनों से लगातार प्रदेश की सियासी हवा बदली नजर आ रही हैं।
सत्ताधारी दल के दिग्गज नेताओं के बीच लगातार मुलाकातों का दौर चल रहा हैं। हालही में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और कैलाश विजयवर्गीय की मुलाकात चर्चा का विषय बनी। इसके बाद पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके घर पहुंचे थे।
इतना ही नही प्रभात झा और नरोत्तम मिश्रा की नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह से मुलाकात चर्चा का विषय बनी हैं। दरअसल भूपेंद्र सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने सीएम हाउस पहुंचे थे। जहां से निकलने के थोड़ी ही देर बाद गृहमंत्री मिश्रा और भूपेंद्र सिंह की मुलाकात भी चर्चा का विषय हैं।
इस से पहले केंद्रीय भाजपा नेता शिव प्रकाश द्वारा मध्य प्रदेश के सभी दिग्गजों की बैठक ली गई थी।
वहीं, शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात हुई। उनके अलावा विष्णु दत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान शिवराज सिंह से मुलाकात करने सुहास भगत और हितानंद शर्मा भी पहुंचे। इसके अलावा सुहास भगत और हितानंद शर्मा की वीडी शर्मा से भी मुलाकात हुई।
बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में दमोह उपचुनाव में शिकस्त और केंद्रीय नेतृत्व के लगातार प्रयासों के बाद अब प्रदेश में BJP बड़े बदलाव की तरफ बढ़ी हैं। आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव सहित अन्य समितियों के गठन पर सहमति-असहमति के लिए लगातार वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली जा रही हैं।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की सियासत फिर से किसी बड़े बदलाव की तरफ बढ़ रही है। मेल मुलाकातों का दौर जारी है। इसके साथ-साथ बड़े नेताओं की बैठक में कई कूटनीति फैसले लिए जा सकते हैं। दरअसल BJP में वरिष्ठ नेताओं की बैठक पार्टी के अंदर के कुछ नेताओं सहित विपक्ष के लिए बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं।
.jpg)



