MP: सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला कांग्रेस BJP सरकार के खिलाफ खोलेंगी मोर्चा

भोपाल। मध्यप्रदेश में आये दिन आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। और मौजूदा सरकार उहे रोकने में नाकाम नजर आ रही है। हाल ही में रीवा जिले में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। वहीं अब इस मामले को लेकर महिला कांग्रेस आक्रोश में नजर आ रही है और इसे लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल शामिल होंगी। बीजेपी सरकार के खिलाफ आज दोपहर 1 बजे महिलाएं विरोध प्रदर्शन करेंगी।
ये था पूरा मामला..
दरअसल, बीते दिनों रीवा से एक सामूहिक दुुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसमें दो नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। हनुमना थाना क्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र में हुई इस घटना के सिलसिले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित चचेरी बहनें थीं, जिनकी उम्र 14 और 16 साल है।

.jpeg)


