कटनी : दिन-रात क्षेत्र में सक्रिय हैं बहोरीबंद भाजपा विधायक प्रणय प्रभात पांडे, जाने क्या कर रहे है…

मध्यप्रदेश/कटनी – मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। प्रदेशभर में लॉक डाउन लागू हैं। लॉक डाउन लागू होने के कारण गरीब वर्ग को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। एक वक़्त के भोजन के लिए गरीब वर्ग के लोग दर दर की ठोकरे खाने को मज़बूज़ हैं।

इन हालात में कई संघठन के लोग ज़रूरतमंदों तक भोजन और राशन के पैकेट पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में अब कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा से भाजपा विधायक प्रणय प्रभात पांडे मदद के लिए आगे आए हैं। भाजपा विधायक लगातर ज़रूरतमंदों तक राशन के न केवल पैकेट पहुंचा रहे हैं बल्कि अपनी विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्षों को राशन से भरी गाड़ियाँ भी पहुँचा रहे हैं।

 

 

ख़ास बात ये है इस नेक कार्य में उनका साथ या कहे तो इस कार्य को उनकी माँ उनका साथ दे रही है एवं कोरोंना फ़ाइटर्स का उत्साहवर्धन कर रही हैं।

 

 

बता दे कि भाजपा विधायक अपने जिले में लगातार हज़ारों की तादाद में राशन के पैकेट ज़रूरतमंदों तक रोज़ाना पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही वो सभी से अपील कर रहे है कि ज़रूरतमंदों की मदद के लिए सभी आगे आए।

यह भी किया –

Exit mobile version