ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों सेसभी खबरें

MP: कमलनाथ ने शिवराज सरकार के खिलाफ जारी किया ‘आरोप पत्र’;कही ये बात..

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस शिवराज सरकार को घेरने में लगी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार के खिलाफ आज शुक्रवार को आरोप पत्र जारी किया है। जिसमें मिस कॉल नंबर भी जारी किया गया है। इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार और अत्याचार की हो गई है. सरकार ने सबको ठगा है. बुजुर्ग, किसान, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी को ठगा है. उनकी नियत और नीति ठगने वाली है. मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है। साथ ही कहा कि इस कारण प्रदेश में कोई इन्वेस्टमेंट नहीं आ रहा है. बेरोजगारी समस्या है. आर्थिक स्थिति समस्या है. मध्य प्रदेश में पैसे दो काम लो चल रहा है. उन्होंने कहा कि ग्वालियर में जारी आरोप पत्र नए सिरे से डिफाइन किया गया है. हम 18 साल की भ्रष्ट शिवराज सरकार के खिलाफ ये आरोप पत्र लेकर आए हैं और इसमें शामिल एक एक आरोप तथ्यों पर आधारित है. एक एक तथ्य प्रमाण के बाद ही इसे दस्तावेज में शामिल किया गया है।

आरोपों पर सरकार ने छानबीन क्यों नहीं किया ?
बीजेपी के बल्लभ भवन दलाली का अड्डा बनाने के आरोप पर कमलनाथ ने कहा कि बल्लभ भवन और सीएम हाउस में कैमरे लगे हैं. मेरे 45 साल के जीवन में कोई आरोप नहीं लगा. यदि ऐसा था जो छानबीन करते. विधानसभा में मेरी तारीफ होती थी. जब मैं केंद्र में मंत्री था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button