MP: जबलपुर के केयर हॉस्पिटल का लाइसेंस हुआ निरस्त, जानिए कारण

जबलपुर। मध्यप्रदेश में दोनों निजी अस्पतालों के खिलाफ सरकार सख्त नजर आ रही है एक बार फिर जबलपुर जिले के कटंगी रोड करमेता स्थित केयर हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। हॉस्पिटल के लाइसेंस निरस्त होने के बाद अब नए मरीजों की भर्ती करने पर भी रोक लगा दी गई है। साथ ही वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आपको बता दें कि अस्पताल का संचालन 10 हजार वर्गफिट से भी कम जगह में किया जा रहा था। जिसके बाद केयर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया गया है।

नए मरीजों की भर्ती पर रोक

सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि करमेता स्थित केयर हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त किया गया है। क्योंकि अस्पताल संचालन के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। संचालक ने अस्पताल संचालन के लिए भवन का नक्शा सरपंच से सस्वीकृत करब लिया था। जबकि सरपंच के अनुमोदन पर आरईएस विभाग के इंजीनियर को नक्शा पास करना होता है। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया गया है। साथ ही हॉस्पिटल में नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। वहीं उपचाररत मरीजों को स्वस्थ कर किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Exit mobile version