सभी खबरें

MP गजब है देखें video यहां चूहे खा गए 20 फुट की नहर ! क्या है पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर

MP गजब है देखें video यहां चूहे खा गए 20 फुट की नहर ! क्या है पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर 

 बरगी दाएं तट नहर की मझौली शाखा की लमकना माइनर नहर देर रात फूटी

जुनवानी कला गांव के ढाई सौ एकड़ में लगे किसानों के धान के रोपा पानी में डूबने से हो गए बर्बाद

देखें video – https://fb.watch/6MfXEnjgqZ/

सिहोरा

बरगी दाएं तट नहर की मझौली शाखा की लमकना माइनर नहर का 20 फुट हिस्सा बुधवार देर रात भरभरा कर बह गया। नहर फूटने से जुनवानी कला गांव के करीब ढाई सौ एकड़ में लगे किसानों के धान के रोपा पानी में डूबने से बर्बाद हो गए। बताया जाता है कि नहर देर रात के लगभग अचानक फूट गई। किसानों ने इसकी जानकारी नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 4 के अंतर्गत आने वाले सब इंजीनियर एसडीओ स्तर के अधिकारियों को दी लेकिन दोपहर 12:00 बजे तक मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। 

देखें video – https://fb.watch/v/36QwAfOZs/

यह है पूरा मामला
बारिश नहीं होने से किसान प्रतिनिधियों ने 4 दिन पहले धान का रोपा लगाने के लिए नहर विभाग के अधिकारियों से नहर में पानी छोड़े जाने के लिए कहा था। नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 4 के अधिकारियों ने बुधवार देर रात मझौली शाखा नहर से लमकना माइनर नहर में पानी छोड़ दिया। पानी छोड़ने के करीब 2 से 3 घंटे के अंदर जुनवानी कला गांव के पहले नहर का करीब 20 फुट का हिस्सा बह गया। नहर फूटने से पानी खेतों में भरना भरने लगा सुबह जब किसान अपने खेतों में पहुंचे तो घुटनों से ऊपर तक पानी खेतों में भर गया था करीब ढाई सौ एकड़ क्षेत्र में अधिकतर किसानों ने धान का रोपा लगने के बाद उन्हें खेत में बो दिया था। घुटनों तक ऊपर पानी भरने से खेत में लगा रोपा पूरी तरह बर्बाद हो गया। किसानों अज्जू पटेल, अश्विनी पटेल, रोहित पटेल, वीरेंद्र पटेल और सोने लाल यादव का आरोप था कि विभाग ने नहर में पानी छोड़े जाने से पहले नहर का कचरा साफ नहीं किया। इसके अलावा करीब 3 साल से इस नहर का मेंटेनेंस का काम नहीं होने से जगह-जगह से नहर दरक चुकी थी। नहर के आगे के गेट को खुले नहीं जाने से पूरा कचरा गेट में जमा हो गया जिसके कारण नहर ओवरफ्लो हो गई और फूट गई। 

अधिकारी बोले चूहों के कारण बह गई नहर

नहरों के मेंटेनेंस और साफ सफाई में शासन जहां करोड़ों रुपए खर्च करता है वही पहली बार ही पानी छोड़े जाने के बाद नहर का अचानक बह जाना बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है नहर के बहने के बावजूद अधिकारी मौके पर यह तर्क देते नजर आए कि चूहों ने मिट्टी में बिल बना लिया था जिसके कारण नहर बह गई। अधिकारी साफ-साफ अपने भ्रष्टाचार और नाकामी को छुपाते नजर आ रहे थे। 

करीब 12 घंटे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी

नहर के फूटने की जानकारी ग्रामीणों ने सुबह नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 4 के अंतर्गत आने वाले अधिकारियों को दे दी थी। इसके बावजूद मौके पर सिर्फ गेटमैन ही दोपहर 12:00 बजे तक पहुंचे। हालांकि बाद में मौके पर विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिल तिवारी मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि नहर के बहने के मामले में जो भी जिम्मेदार अधिकारी हैं। उनके जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी ।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
नहर फूटने के मामले में संबंधित नहर क्षेत्र के एसडीओ की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। एसडीओ को हटाने की कार्रवाई की जा रही है इसके लिए प्रस्ताव कर दिया गया है।
अनिल तिवारी, कार्यपालन यंत्री नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 4

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button