पूर्व मंत्री के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा समझ आता है इनकी निगाहें कहां है

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के मौजूदा विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह ने शिवराज सरकार को एक बार फिर चेताया हैं। दरअसल, भिंड और उसके आसपास के इलाकों में हो रहे अवैध खनन को लेकर पूर्व मंत्री ने शिवराज सरकार पर बड़ा हमला बोला, साथ ही सरकार को चेताया की अगर अवैध खनन नहीं रुका तो वो 15 अगस्त को भिंड में सत्याग्रह करेंगे। 

पूर्व मंत्री के इस बयान पर अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने इसका पलटवार किया हैं। 

अवैध उत्खनन को लेकर गृह मंत्री ने कहा आप प्रमाण दे हम उस पर कार्रवाई करेंगे। ठेके कांग्रेस के समय के हैं, कांग्रेस ने ही ठेके दिए थे। जब ठेका है तो अवैध क्या अगर तब भी अवैध है तो प्रमाण दे हम कार्यवाही करेंगे।

मंत्री नरोत्तम मिश्र पूर्व मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना काल में भी कांग्रेस विधायक रेत और शराब पर बयान दे रहे हैं, इससे समझ में आता है कि उन लोगों की निगाहें कहां है। उन्होंने कहा कांग्रेस प्रदेश में कोरोन और बारिश की स्थिति को लेकर कहीं बात नहीं कर रही हैं। 

Exit mobile version