MP: तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सर में चोट के कारण हुई ASI की मौत

हरदा। MP में सड़क हादसे रोकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते आये दिन गंभीर हादसे के कई मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर हरदा में सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। घटना इंदौर-बैतूल नेशनल हाइवे की है। जहां देवास जिले में पदस्थ ASI रामजस सिंह हारदा जा रहे थे, तभी हंडिया के पास उनकी बाइक को सामने से आर रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे एएसआई की मौत हो गई है। फ़िलहाल पुलिस ने शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार करने के किए गृह ग्राम ले गए।
पुलिस ने बताया कि मुरैना जिले के रहने वाले ASI रामजस सिंह देवास जिले के नेमावर थाने में पदस्थ थे। सोमवार को किसी काम से वो हरदा आ रहे थे। तभी रात आठ बजे हंडिया में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनके सिर समेत शरीर के अन्य जगहों में चोट आई। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।




