31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में सियासी संकट से जूझ रही कांग्रेस ने विरोध को दरकिनार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाया है, नवजोत सिंह सिद्धू सुनील जाखड़ का स्थान लेंगे‌।

नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष

  • सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने
  • सोनिया गांधी ने चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाएं

 

नई दिल्ली/चंडीगढ़: विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में सियासी संकट से जूझ रही कांग्रेस ने विरोध को दरकिनार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाया है, नवजोत सिंह सिद्धू सुनील जाखड़ का स्थान लेंगे‌।

सिद्धू के नाम पर सहमति देने के साथ अमरिंदर ने 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फार्मूला दिया था‌। अमरिंदर सिंह को संतुष्ट करने के लिए पार्टी ने उनके फार्मूले को मानते हुए चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं जिसमें संगत सिंह, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा शामिल है।

फरवरी या मार्च 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके लिए सिद्धू को बहुत कम समय में खुद को साबित करके दिखाना है इस बीच उन्हे राज्य के विधायकों और सांसदों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब के 10 विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सिद्धू की नियुक्ति रुकवाने की कोशिश की। पंजाब के सांसदों ने भी इसके लिए बैठक की। हालांकि उन्होंने बाद में कहा कि पार्टी का फैसला उन्हें मंजूर होगा। 

पंजाब का सियासी हल निकलने से राजस्थान के नेताओं की उम्मीद भी जागी है। गौरतलब है कि यहां पिछले साल सियासी संकट को समाप्त करने के दौरान सचिन पायलट से किए वादों को अब तक पूरा नहीं किया गया है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।